यह वीडियो सहायक क्रियाओं के रूप में प्रयुक्त ‘has’, ‘have’ और ‘had’ के परफेक्ट टेन्स के वाक्यों में उपयोग सिखाता है| दूसरे प्रकार के प्रयोगों से तुलना करके अंतर भी समझाया गया है कि सहायक क्रियाएं ‘has’, ‘have’ और ‘had’ केवल अधिकार ही नहीं बताती, बल्कि कार्य की पूर्णता भी दर्शाती हैं|